बोकारो DPS के आदित्य मिश्रा बने CBSE साइंस के संयुक्त नेशनल टॉपर, री-इवैल्युएशन ...

CBSE 12th Board Result

बोकारो DPS के आदित्य मिश्रा बने CBSE साइंस के संयुक्त नेशनल टॉपर, री-इवैल्युएशन में अंक बढ़कर हुए 99.60 प्रतिशत

DPS बोकारो के छात्र आदित्य मिश्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए विज्ञान संकाय के संयुक्त राष्ट्रीय टॉपर का दर्जा हासिल किया है.

बोकारो dps के आदित्य मिश्रा बने cbse साइंस के संयुक्त नेशनल टॉपर री-इवैल्युएशन में अंक बढ़कर हुए 9960 प्रतिशत 

न्यूज11 भारत
बोकारो/डेस्क:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) बोकारो के छात्र आदित्य मिश्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए विज्ञान संकाय के संयुक्त राष्ट्रीय टॉपर का दर्जा हासिल किया है. पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद उनके कुल अंक 99.20 प्रतिशत से बढ़कर 99.60 प्रतिशत हो गए, जिससे वह कानपुर की छात्रा सोनाक्षी गोयल के साथ संयुक्त रूप से देश के शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं.

बायोलॉजी के अंक 96 से बढ़कर 99 हो गए
13 मई 2026 को घोषित परीक्षा परिणाम में आदित्य ने बायोलॉजी विषय में प्राप्त अंकों पर असंतोष जताते हुए CBSE की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया का सहारा लिया था. बोर्ड द्वारा पुनः जांच के बाद उनके बायोलॉजी के अंक 96 से बढ़कर 99 हो गए. इसके साथ ही उनका कुल स्कोर 500 में 498 अंक पहुंच गया. आदित्य ने इंग्लिश कोर, केमिस्ट्री और पेंटिंग में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि फिजिक्स में उन्हें 99 अंक मिले.

इस उपलब्धि से डीपीएस बोकारो में उत्साह का माहौल है. विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने आदित्य और उनके पिता प्रजेश चंद्र मिश्रा को सम्मानित करते हुए इसे विद्यालय, बोकारो और झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया. उन्होंने कहा कि आदित्य की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है.

सेल की रिफ्रैक्टरी यूनिट में मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) प्रजेश चंद्र मिश्रा और गृहिणी सस्मिता मिश्रा के पुत्र आदित्य भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर मानवता की सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर परिश्रम को दिया. आदित्य ने बताया कि कोरोना काल उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, जिसने उन्हें पढ़ाई के प्रति अधिक गंभीर और समर्पित बनाया. विभिन्न ओलंपियाड और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके आदित्य की यह उपलब्धि उनकी शैक्षणिक प्रतिभा का एक और प्रमाण है.

यह भी पढ़ें- पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी से लोग परेशान, पूरे दिन ईंधन के लिए भटकते रहे वाहन चालक

 

संबंधित सामग्री

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

झारखंड

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

लामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव (झा.प्र.से.) विजय वर्मा ने अपने पद का प्रभार रोहित सिन्हा (झा.प्र.से.)  को विधिवत सौंपा.

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

पर्यटन स्थलों के सुचारू रूप से संचालन व रखरखाव हेतु पर्यटन संवर्धन/प्रबंधकीय समितियों का करें गठन

DC ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

झारखंड

DC ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, जनसेवा एवं लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरी ओपी पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट

झारखंड

देवरी ओपी पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को हुसैनाबाद के देवरी ओपी क्षेत्र के देवरी कला गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई.