न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्णा किशोर ने आज पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर वित्त मंत्री ने कहा कि आज पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री Samrat Choudhary से मुलाकात हुई. एक ओर जहां बिहार राज्य के बंटवारे के बाद बिहार सरकार के वित्तीय प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की, वही मैंने उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा निर्देश पर झारखंड के कुशल वित्तीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी और उन्हें बताया कि वर्ष 2026-27 का सकल बजट 1,56,560 करोड़ का निर्धारित है. वर्तमान वित्तीय वर्ष में बिहार राज्य का कुल बजट करीब 3 लाख 50 हजार करोड़ का है.
यह भी पढ़ें- बोकारो DPS के आदित्य मिश्रा बने CBSE साइंस के संयुक्त नेशनल टॉपर, री-इवैल्युएशन में अंक बढ़कर हुए 99.60 प्रतिशत