पलामू की बेटी ऋचा सिंह को दिल्ली में मिला 'बेस्ट फूड एंड रेसिपी इन्फ्लुएंसर' का ...

बेस्ट फूड एंड रेसिपी इन्फ्लुएंसर

पलामू की बेटी ऋचा सिंह को दिल्ली में मिला 'बेस्ट फूड एंड रेसिपी इन्फ्लुएंसर' का राष्ट्रीय अवॉर्ड, जिले में जश्न

पलामू की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम रोशन किया है.

पलामू की बेटी ऋचा सिंह को दिल्ली में मिला बेस्ट फूड एंड रेसिपी इन्फ्लुएंसर का राष्ट्रीय अवॉर्ड जिले में जश्न

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
पलामू की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम रोशन किया है. मेदिनीनगर के कचहरी रोड निवासी अरुण कुमार सिंह की पुत्री और चर्चित कंटेंट क्रिएटर ऋचा सिंह को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित 'मॉम जंक्शन एम-पैक्ट अवार्ड्स 2026' (दिल्ली एडिशन) में ‘बेस्ट फूड एंड रेसिपी इन्फ्लुएंसर’ के प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है. ऋचा की इस शानदार राष्ट्रीय उपलब्धि से न केवल पलामू बल्कि पूरे झारखंड में गौरव और खुशी की लहर है.

मॉम अबाउट फूड' से बनाई देश भर में पहचान
ऋचा सिंह अपने बेहद लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘मॉम अबाउट फूड’ के माध्यम से देश भर के लाखों दर्शकों के बीच अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं. वे अपने अनूठे फूड कंटेंट, हेल्दी डाइट और बेहतरीन रेसिपी वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं. उनकी इस सफलता पर उनकी माता प्रभा सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि ऋचा को बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ फिटनेस और सेहतमंद खाने की गहरी समझ थी. आज उसने अपने इसी शौक को करियर बनाकर पलामू का मान बढ़ाया है.

गणतंत्र दिवस परेड में भी कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व
ऋचा के पिता अरुण सिंह ने अपनी बेटी की खूबियों को साझा करते हुए बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई, रचनात्मक कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी रही हैं. उन्होंने गर्व के साथ बताया कि ऋचा पलामू की पहली ऐसी बेटी थीं, जिन्होंने दिल्ली में आयोजित देश की प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस परेड (राजपथ) में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया था. बता दें कि ऋचा सिंह की प्रारंभिक शिक्षा मेदिनीनगर के ही मिशन स्कूल से हुई है.

पुरस्कार पाकर जताई कृतज्ञता, भाई ने कहा- पलामू के लिए गर्व की बात
दिल्ली में सम्मान ग्रहण करने के बाद ऋचा सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "यह पुरस्कार मेरे लिए बेहद अनमोल है. भोजन और उससे जुड़ी कहानियों को लोगों से साझा करने के एक छोटे से जुनून से शुरू हुआ मेरा यह सफर आज दर्शकों के अपार प्यार की बदौलत इस मुकाम तक पहुँचा है. मैं उन सभी शुभचिंतकों की आभारी हूँ जिन्होंने मुझे वोट दिया और मेरे काम पर भरोसा जताया. यह अवॉर्ड मेरे पूरे समुदाय का है."

ऋचा की इस ऐतिहासिक जीत पर उनके भाई सह झामुमो नेता आशुतोष विनायक ने बधाई देते हुए कहा कि ऋचा की यह कड़ी मेहनत और लगन आज के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है. इस सफलता पर पलामू के स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने ऋचा को बधाई संदेश भेजते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

संबंधित सामग्री

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

झारखंड

प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा ने सौंपा प्रभार

लामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में आयुक्त के सचिव (झा.प्र.से.) विजय वर्मा ने अपने पद का प्रभार रोहित सिन्हा (झा.प्र.से.)  को विधिवत सौंपा.

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

झारखंड

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर चंदनकियारी में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

झारखंड

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन परिषद (शासी निकाय) की बैठक

पर्यटन स्थलों के सुचारू रूप से संचालन व रखरखाव हेतु पर्यटन संवर्धन/प्रबंधकीय समितियों का करें गठन

DC ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

झारखंड

DC ने किया अनुमंडल कार्यालय रामगढ़, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय रामगढ़ का निरीक्षण

कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, जनसेवा एवं लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरी ओपी पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट

झारखंड

देवरी ओपी पुलिस की कार्रवाई, 100 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के उपकरण नष्ट

अवैध शराब निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को हुसैनाबाद के देवरी ओपी क्षेत्र के देवरी कला गांव में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई.