Unidentified woman's body found along the Jhurjhur

बरकट्ठा में झुरझुरी-पेसरा मार्ग के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी

बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी-पेसरा मार्ग के ठीक बगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह सड़क किनारे शव देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

By : Vaibhaw Vikram
बरकट्ठा में झुरझुरी-पेसरा मार्ग के किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी

विरेन्द्र शर्मा/ न्यूज़ 11 भारत 
बरही/डेस्क:
बरकट्ठा थाना क्षेत्र के झुरझुरी-पेसरा मार्ग के ठीक बगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह सड़क किनारे शव देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल पर बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर और इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. 

'बाहर से लाकर फेंका गया शव' : एसडीपीओ
बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने बताया, 'मैं घटनास्थल पर पहुंचा हूं. मामले की जांच की जा रही है. मृतका की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. प्रथम दृष्टया लगता है कि महिला को कहीं और से लाकर इस क्षेत्र में फेंका गया है. जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी.' 

पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है. महिला की उम्र, हुलिया और अन्य जानकारी जुटाकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल बरकट्ठा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है.

यह ही पढ़ें: NH पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

संबंधित सामग्री

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

ओरिएंटेशन कार्यक्रम में गैरहाजिर रहे ललन सिंह, अब उठ रहे सवाल 

JDU के एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की गैर-मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजीत सिंह की गोली मारकर हत्या, बाबाजी चौक में सनसनी

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के बंपर चौक स्थित बाबाजी चौक इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत कुमार सिंह (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

सबसे अच्छा होगा 21 दिनों के अन्दर करवा लें रजिस्ट्रेशन, अधिसूचना हो चुकी जारी, 1 अक्टूबर हो नियम लागू

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.