प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
भरनो/डेस्क: सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस इंडिया लिमिटेड के द्वारा गुमला जिले के भरनो सहित विभिन्न ब्लॉक परिसर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है. भारत सरकार की ELI योजना के तहत एस0आई0एस0 में सुरक्षा जवान, सुपरवाईजर, एस0एल0भी0 एवं सुरक्षा अधिकारियों की बहाली शुरू की गई है
एशिया महाद्वीप की विश्व स्तरीय एस0आई0एस0 ग्रुप के द्वारा दिनांक 11जूलाई 2026 से लेकर 22जुलाई 2026 तक झारखंड जिला गुमला के विभिन्न प्रखंडों में शिक्षित युवाओं के लिए ब्लॉक परिसर में कैंप लगाया जा रहा है इसके लिए विभिन्न पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं ,इसकी जानकारी SIS भर्ती अधिकारी संजन कुमार झारखंड जिला गुमला अनुमंडल के संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण और शहरी युवाओं के लिए स्थाई रोजगार का यह सुनहरा मौका है,जिसमें 250 पदों को भरेगी और युवाओं को SIS LIMITED में स्थाई परमानेंट नियुक्ति 65 वर्ष दी जाएगी.यह भर्ती भारत सरकार की ELI योजना के तहत है प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न प्रकार के पोशाक, रहने और भोजन के लिए जमा की गई राशि के अधिक 15 हजार रुपए ड्यूटी के दौरान सीधे अभ्यर्थी के खाते में सरकार द्वारा वापस किया जाएगा यह योजना सीमित समय के लिए है.
क्या मिलेगा वेतन और क्या क्या मिलेगी सुविधाएं
SIS सिक्योरिटी भर्ती अधिकारी लखींद्र सरदार ने जानकारी देते हुऐ बताया कि युवाओं को प्रारंभिक वेतनमान रुपया 15500 से 32000 रुपए तक जो SIS GROUP की कंपनियां SIS Limited, SIS SISCO, SIS Prosegur, एवं TERNINEX के लिए मान्य होगा. इनकी तैनाती जहां पर होगी राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम एक्ट 1984 के अंतर्गत अन्य भत्ता,सरकारी पेंशन ,विधवा पेंशन पीएफ ग्रेच्युटी ईएसआई ग्रुप इंश्योरेंस, बोनस, मेडिक्लेम, दो बच्चों को आईपीएस देहरादून में पढ़ाने की व्यवस्था,(ESOP) एम्प्लॉय स्टॉक ऑप्शन स्कीम के तहत शेयर का वितरण , तथा स्थानांतरण के दौरान यात्रा भत्ता, रियायती आवास एवं रियायती मेस की सुविधा दी जाती है.
कहां कहां होगी जवान की सेवा की पदस्थापना
एसआईएस के मुख्य कार्य स्थल ,लाल किला,कुतुब मीनार, फतेहपुर सीकरी, खजुराहो, सांची स्तूप, स्टेट बैंक एटीएम, बैंक ऑफ बड़ौदा, बिरला ग्रुप, हिंडालको, विप्रो, बीसीसीएल,भारतीय पुरातत्व विभाग के स्मारक, एयरपोर्ट ,टोल टैक्स, टाटा, बिरला, जिंदल एम्स, मेट्रो , होटल, आई सैक्टर, कॉरपोरेट सैक्टर एयरपोर्ट, जेएसडब्ल्यू प्लांट इत्यादि जगहों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी.
नियुक्ति के लिए क्या क्या मापदंड होंगे
भर्ती से संबंधित जानकारी देते हुए एसआईएस के भर्ती अधिकारी संजन सम्राट यादव ने बताया है कि सुरक्षा अधिकारी (आधिकारी सेवा)में नियुक्ति होने के लिए उम्मीदवार स्नातक होना अनिवार्य है और सुरक्षा जवान के लिए 10बी पास या फैल होना अनिवार्य है एवं 167 सेंटीमीटर हाइट और एस0एल0भी0 दसवीं पास या फैल होना अनिवार्य है एवं 165 सेंटीमीटर हाइट और सुपरवाइजर के लिए 12बी पास होना अनिवार्य है एवं 170 सेंटीमीटर हाइट से ऊपर और 19 वर्ष से 40 वर्ष उम्र और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है.
कहां-कहां होंगे भरती कैप
11/07/026 को भरनो प्रखंड परिसर में
13-14/07/026=गुमला प्रखण्ड परिसर में
18/07/2026= पालकोट प्रखंड परिसर में
20/06/2026= कामडारा प्रखंड परिसर में
21-22/07/2026=बसिया प्रखंड परिसर में कैंप लगाया जा रहा है. एसआईएस कैंप जमशेदपुर SIS क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र कोलाबीरा जमशेदपुर झारखंड,एसआईएस की आधिकारिक वेबसाइट अधिक जानकारी www.sisindia.com देख सकते है .और इस नंबर पर संपर्क करें -6283980296 7546811641