न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार अगर समय रहते शरीर में पैदा हुए किसी किसी जरूरी पोषक तत्वों की कमी को दूर नहीं किया जाता है तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कैल्सियम की कमी के दौरान शरीर में दिखाई देने वाली कुछ कॉमन लक्षण के बारे में जानते हैं. अगर आपको एक साथ एक तरह के लक्षण महसूस हो रहा हो तो इन लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाए आपकों तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट कर उसकी जांच जरुर करा लेनी चाहिए.
मसल्स में ऐंठन हड्डी में दर्द कहीं इन समस्याओं को मामूली नहीं समझनी चाहिए. असल में कैल्सियम की कमी के दौरान ऐसे लक्षण आम तौर पर देखने को मिलते हैं. साथ ही हड्डी में दर्द होने पर भी भी सावधानी बरतनी चाहिए वरना लेने के देने पड़ सकते हैं.
उर्जा की कमी का महसूस होना-
जानकारी के लिए बता दें कि कैल्सियम की कमी के कारण उर्जा की कमी पैदा हो सकती है. अक्सर थकान व कमजोरी की समस्या इस जरुरी पोषक तत्वों की कमी का संकेत दोता है. नाखुन का कमजोर व पतला होना भी इसी पोषक तत्वों की कमी का इशारा है.
हाथ या पैर में झुनझुनी का होना-
हेल्थ एक्पर्ट का कहना है कि हाथ या पैर में झुझुनापन आना शरीर में काल्सियम की कमी का संकेत दे सकता है. कैल्सियम की कमी की वजह से चेहरे के आसपास सुन्नपन व झुनझुनी जैसे सेंसेशन महसूस होती है. इसके साथ ही पोषक तत्वों की कमी के कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. याद्दाश्त कमजोर होना जैसे खतरनाक संकेत देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ेंः-उत्तरी भारत में ही क्यों होता है ज्यादा कोहरा? साउथ में नहीं रहता इसका असर!