VOCATION EXPOSURE कार्यक्रम के तहत पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय के छात्रों का आई...

VOCATION EXPOSURE कार्यक्रम के तहत पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय के छात्रों का आईटीआई व कौशल केंद्र भ्रमण

vocation exposure कार्यक्रम के तहत पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय के छात्रों का आईटीआई व कौशल केंद्र भ्रमण

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

राजगंज/डेस्क: VOCATION EXPOSURE कार्यक्रम के तहत पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय, राजगंज के 100 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया. इनमें से 50 विद्यार्थी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ GOVT ITI बाघमारा तथा अन्य 50 विद्यार्थी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र DREAM WEAVERS EDUTRACK PRIVATE LIMITED, त्रिमूर्ति कॉम्प्लेक्स, नावाडी (धनबाद) पहुंचे. विद्यार्थियों को दो बसों के माध्यम से संबंधित संस्थानों तक ले जाया गया.

भ्रमण के दौरान बच्चों ने स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक कौशलों को करीब से देखा और उनकी बारीकियों को समझा. संस्थानों में मौजूद प्रशिक्षित प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि वे इन कौशलों को किस प्रकार सीख सकते हैं और भविष्य में इन्हें रोजगार के रूप में कैसे अपनाया जा सकता है.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर से ही बच्चों में व्यावसायिक कौशल विकसित करना है, ताकि वे आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानंद पासवान, शिक्षक सुबोध कुमार, नागेश्वर प्रजापति, श्रीनिवास कुमार माहथा, पूनम श्रीवास्तव, नीतू चौरसिया, प्रतिमा कुमारी, शाहिद अख्तर, कार्तिक प्रसाद महतो एवं सीआरपी शिवकुमार सिंह उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: राजगंज: जेईई मेन्स परीक्षा में बर्ड्स गार्डन स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

झारखंड

किचटो पंचायत में हुई भाजपा पिपरवार मंडल की बैठक में सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम पर हुई चर्चा

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

झारखंड

बरवाडीह में कल्याण योजनाओं में भारी गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से की निष्पक्ष जांच की मांग

अहिल्यापुर स्थित हुलकी नदी के पास सड़क हादसा, झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू समेत दो घायल

झारखंड

अहिल्यापुर स्थित हुलकी नदी के पास सड़क हादसा, झामुमो नेता वैजनाथ मुर्मू समेत दो घायल

गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी कंचन जायसवाल के पक्ष में सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने किया जनसंपर्क