भरत मंडल/न्यूज 11 भारत
गांडेय/डेस्क: जेएसएलपीएस के तहत गांडेय प्रखंड के दासडीह आजीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को संतुलित आहार एवं पोषण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.
समूह की सक्रिय कैडर राधिका देवी ने बताया कि सभी दीदियों को अपने दैनिक भोजन में तिरंगा भोजन विभिन्न रंगों के पौष्टिक खाद्य पदार्थ को शामिल करना चाहिए, जिससे बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को पर्याप्त पोषण मिल सके. उन्होंने कहा कि सही खान-पान से ही स्वस्थ जीवन संभव है.
मौके पर जेएसएलपीएस के फील्ड थीमैटिक कोऑर्डिनेटर रामचंद्र चौधरी ने कहा कि प्रखंड में पोषण पखवाड़ा के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने परिवार के सदस्यों को पोषण के प्रति जागरूक करें और इसे दैनिक जीवन में अपनाएं.
कार्यक्रम में सामुदायिक समन्वयक सुशीला मरम, संकुल संगठन की लेखपाल समीक्षा कुमारी सहित समूह की सदस्य गीता देवी, सरिता देवी
यह भी पढ़ें: पू.त.ज.म. ज्योति एस. शि. वि. मंदिर पेटरवार में लड़कियों ने मारी बाजी, विद्यालय के 100% भैया-बहन प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण