एंटी क्राइम अभियान

एंटी क्राइम अभियान के तहत भरनो के पलमाडीपा में चला वाहन जांच अभियान, दर्जनों बाइक चालकों के कटे चालान

दोपहिया वाहनों को रोककर पुलिस ने वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कागजातों की जांच की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
एंटी क्राइम अभियान के तहत भरनो के पलमाडीपा में चला वाहन जांच अभियान, दर्जनों बाइक चालकों के कटे चालान

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र के पलमाडीपा के समीप गुरुवार को पुलिस ने एंटी क्राइम अभियान के तहत सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया वाहनों को रोककर पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य जरूरी कागजातों की जांच की.

वाहन जांच के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से यातायात नियमों का पालन करने को लेकर बाइक चालकों पर नजर रखी. बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, बाइक पर तीन लोगों के सवार होने यानी ट्रिपल लोडिंग करने वाले तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों की जांच की गई. इसके अलावा पुलिस ने वाहनों से संबंधित जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की.

जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए दर्जनों बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालान काटा. चालान कटने के बाद पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की हिदायत दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को जागरूक करना भी अभियान का उद्देश्य है. बिना हेलमेट वाहन चलाना, ट्रिपल लोडिंग और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है. ऐसे में वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई.

पुलिस के इस अभियान के दौरान एनएच-23 से गुजरने वाले वाहन चालकों में कुछ देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही. पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की जांच किए जाने से नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों में सतर्कता देखी गई.

वाहन जांच अभियान में भरनो थाना के एएसआई वशिष्ठ नारायण सिंह,रामजी बैठा,अजय गुप्ता सहित कई पुलिसकर्मी एवं जवान मौजूद रहे. पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर इस तरह के वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद में शिक्षकों की लापरवाही से छात्र- छात्राएं कर रहे पलायन, दिवाल फांदकर भाग रहे हैं दर्जनाधिक बच्चे

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई