रांची के नामकुम में मची पेट्रोल लूटने की होड़

रांची: अनियंत्रित पेट्रोल टैंकर पुल से नीचे गिरा, मची तेल लूटने की होड़ 

By : Shreya Suman
रांची: अनियंत्रित पेट्रोल टैंकर पुल से नीचे गिरा, मची तेल लूटने की होड़ 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
आपने हेरा फेरी मूवी तो देखि ही होगी, उसमें बंदर जब ऊपर से हीरे फेंकता है और लोग नीचे लूटने लगते हैं. कुछ ऐसा ही एक मामला झारखंड की राजधानी रांची से आई है जहां रिलायंस कंपनी का पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर पूल से खेत में गिर गया. गिरने के बाद लोगों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि टैंकर से पेट्रोल रिस रहा है, लोग गैलन, बाल्टी, डिब्बा लेकर दौड़े-दौड़े आए और पेट्रोल लूटने लगे. इसी बीच मामले की जानकारी पुलिस को हुई और मौके पर  पहुंच पुलिस ने लोगों को टैंकर से दूर किया. 

टैंकर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ खेत में जा गिरा 
झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के तहत रामपुर विकास रिंग रोड पर करकट्टा के पास एक पेट्रोल टैंकर (एमएच46बीएफ2348) अनियंत्रित हो गया. टैंकर सड़क किनारे बनी रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे खेत में पलट गया. गनीमत रही कि चालक किसी तरह केबिन से सुरक्षित बाहर निकल आया. चालक ने बताया कि वह बंगाल के हल्दिया से टैंकर में रिलायंस का 24 हजार लीटर पेट्रोल लेकर रामगढ़ जा रहा था.

दुर्घटना के बाद मची पेट्रोल की लूट
दुर्घटना की तेज़ आवाज़ सुनकर उस रास्ते से गुज़र रहे यात्री और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि पलटे हुए टैंकर से पेट्रोल लीक होकर गिर रहा है. यह देखते ही वहां पेट्रोल की लूट मच गई. हादसे की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई. इसके बाद, भारी संख्या में ग्रामीण डिब्बा, बोतल, बाल्टी, गैलन, जार और अन्य सामान लेकर पेट्रोल लूटने के लिए घटनास्थल पर जमा हो गए. सभी में पेट्रोल भरने की होड़ मच गई.

पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर तत्काल मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग की टीम को बुलाया. संभावित दुर्घटना के खतरे को देखते हुए, उन्होंने सभी ग्रामीणों को टैंकर से दूर किया. देर शाम तक टैंकर से पेट्रोल रिसना जारी रहा. 

यह भी पढ़े: स्कूल बोर्ड मीटिंग में महिला ने अचानक उतारे कपड़े, मीटिंग हॉल में मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल

संबंधित सामग्री

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

बक्सा खोलते ही उसके अंदर एक 4.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा फन फैलाकर बैठा दिखा.

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

कुछ दिन पूर्व ही सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है, लेकिन सड़क के किनारों को मजबूत करने के लिए की गयी फिलिंग में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है.

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. 

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

थानों में CCTV लगाने के आदेश का पालन नहीं, हाईकोर्ट नाराज: DGP को कंटेम्प्ट नोटिस, ACS से मांगा जवाब

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक क्लासिक केस के जैसा हो गया है. कोर्ट ने कहा कि जो अधिकारी जिम्मेदार हैं उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.