गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बैद्यनाथ पैलेस के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दो बेक्ति को अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार देने से दोनों व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए. आनन फानन में लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा दोनों घायल को उठाकर बहरागोड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
बताया गया की दोनों व्यक्ति अजित सिंह (28) और अमल सिंह (27)पश्चिम बंगाल के हैं. बहरागोड़ा किसी काम के लिए आए थे. दोनों व्यक्ति का पैर में काफी गंभीर चोट लगा है इसीलिए बहरागोड़ा हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए उड़ीसा के बारीपदा अस्पताल रेफर कर दिया गया. बहरागोड़ा पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी हुई है आखिर यह दुर्घटना कैसे हुई. तथा अज्ञात गाड़ी की तलाश में भी जुटी हुई है. बताया गया कि दोनों व्यक्ति के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है परिजन सीधे बारीपदा हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए हैं.
यह भी पढ़ें: श्रीजीण माता प्रचार समिति रांची ने मनाया जीण माता का सावन सिंधारा उत्सव