कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा क...

बिरसा कृषि जागरूकता रथ

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा , जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल, जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जिले के दोनों अनुमंडलों के लिए एक-एक कुल दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को रवाना किया.

यह अभियान किसानों तक कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है. दोनों जागरूकता रथ आगामी 15 दिनों तक जिले के दोनों अनुमंडलों के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे तथा विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को योजनाओं एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों के संबंध में जागरूक करेंगे.

अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायत में किसान संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा. इन संगोष्ठियों के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, पशुपालन, डेयरी विकास तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

साथ ही किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, तकनीकी मार्गदर्शन एवं उपलब्ध सुविधाओं से भी अवगत कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं से जुड़कर अपनी कृषि उत्पादकता बढ़ा सकें, आय में वृद्धि कर सकें तथा आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में आगे बढ़ सकें.

जिला प्रशासन ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि जब डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ उनके पंचायत क्षेत्र में पहुंचे, तब वे किसान संगोष्ठियों में अधिकाधिक संख्या में भाग लें, विभागीय अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त करें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएं.
 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

झारखंड

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

झारखंड

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

झारखंड

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश

रांची में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम, डीसी-एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से संभाली कमान

झारखंड

रांची में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम, डीसी-एसएसपी ने अल्बर्ट एक्का चौक से संभाली कमान

मोहर्रम के अवसर पर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की निगरानी के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे.