जमीन विवाद को लेकर करनी रोड़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आ...

खूनी संघर्ष

जमीन विवाद को लेकर करनी रोड़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल, रेफर

इटखोरी के करनी रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई.

जमीन विवाद को लेकर करनी रोड़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल रेफर 

बिजेश सिन्हा/न्यूज़11 भारत 
इटखोरी/डेस्क:
इटखोरी के करनी रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई. घटना शनिवार शाम की है. इस घटना में परोका गांव के रंजीत राणा, रंजय राणा, रणवीर राणा और इन तीनों के पिता प्रयाग राणा गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दूसरे पक्ष के करनी गांव निवासी शंकर ठाकुर और राजेश ठाकुर भी घायल हुए हैं. इन दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों के सर पर गंभीर रूप से चोटें आई हैं. घटना के बाद इसकी जानकारी इटखोरी पुलिस को दी गई. पुलिस ने सभी घायलों को इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें गहन चिकित्सा के लिए इन्हें हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इस घटना में परोका गांव के तीन महिलाओं को भी आंशिक रूप से चोटें आई है. जिनका इलाज इटखोरी अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया गया है कि इनमें एक पक्ष के लोग उक्त जमीन पर बाउंड्री वॉल का कार्य कर रहे थे, इसी बीच दूसरे पक्ष वहां आ धमके, इसके बाद पहले तू तू में में हुई इसके बाद लाठी, डंडे इत्यादि से खुनी संघर्ष शुरू हो गया.

संबंधित सामग्री

बसिया: अपर सचिव ने लोहड़ी गांव का किया दौरा, सामुदायिक वन प्रबंधन की सराहना 

झारखंड

बसिया: अपर सचिव ने लोहड़ी गांव का किया दौरा, सामुदायिक वन प्रबंधन की सराहना 

अपर सचिव कर्ण सत्यार्थी ने बसिया प्रखंड के लोहड़ी गाँव का भ्रमण किया.

दंगवार बाजार में लाखो की जेवर लूट की कोशिश नाकाम, एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच पुलिस को सौंपा 

झारखंड

दंगवार बाजार में लाखो की जेवर लूट की कोशिश नाकाम, एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच पुलिस को सौंपा 

स्थानीय लोगों की बहादुरी से विफल हुई वारदात, दूसरा आरोपी बाइक लेकर फरार

चंदवा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गया जेल

झारखंड

चंदवा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गया जेल

थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के बीयर जंघा गांव में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गांडेय में संदिग्ध हालत में नाबालिग युवती की मौत, जहर खाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड

गांडेय में संदिग्ध हालत में नाबालिग युवती की मौत, जहर खाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

गांडेय प्रखंड के सुजना गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक नाबालिग युवती की जहर खाने से मौत हो गई. मृतका की पहचान जोरासिमर गांव निवासी सुनील हासदा की 16 वर्षीय पुत्री दीपिका हासदा के रूप में हुई है.

समाजसेवी मेघनाथ साहू की पहल रंग लाई, कदमडीह टांगरटोली में लगा नया ट्रांसफार्मर, एक माह बाद लौटी बिजली

झारखंड

समाजसेवी मेघनाथ साहू की पहल रंग लाई, कदमडीह टांगरटोली में लगा नया ट्रांसफार्मर, एक माह बाद लौटी बिजली

बसिया प्रखंड के आर्या पंचायत अंतर्गत कदमडीह टांगरटोली गांव के ग्रामीणों को आखिरकार एक माह बाद बिजली की समस्या से राहत मिल गई.