न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम तैयार हो रहा है,जिसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा,25,26,27 यानी छठ के मौके पर रांची समेत झारखंड के दक्षिणी इलाकों में बारिश हो सकती है, बारिश के बाद झारखंड में तापमान गिरेगा और जाड़े की शुरुआत भी हो सकती है.
बताया जा रहा है कि एक बार फिर झारखंड के मौसम में परिवर्तन होगा बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु के आसपास एक सिस्टम तैयार हो चुका है जो निम्न दबाव के क्षेत्र में भी बदल गया है अगले 24 घंटे में इसके और भी गहरी होने की संभावना है, इसका सबसे ज्यादा असर तो तमिलनाडु और आंध्र के तटीय क्षेत्र पर होगा मगर झारखंड विशेष कर दक्षिणी झारखंड में भी इसका असर देखा जाएगा, 24 तारीख के शाम से ही झारखंड में बदल जाने लगेंगे लेकिन 25, 26 और 27 /3 दिन बारिश की संभावना जताई जा रही है.
शाम के बाद हल्के ठंड का एहसास शुरू हो गया है, गुमला में सबसे कम तापमान 16.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री है, रांची की बात करें तो रांची का मिनिमम टेंपरेचर 20.4 डिग्री है डालटेनगंज का न्यूनतम तापमान भी 20.3 है, 25, 26, 27 अगर अच्छी बारिश होती है तो उसके बाद मैक्सिमम टेंपरेचर में कमी आएगी, और ठंड का अहसास बढ़ सकता है.
25 अक्टूबर नहाए खाए के साथ ही छठ पूजा की शुरुआत हो जाएगी, और उसी दिन बारिश की संभावना भी बन रही है, लेकिन यह सब बंगाल की खाड़ी में तैयार हो चुके सर्कुलेशन और उसके मूवमेंट पर भी डिपेंड करेगा, बरहाल मौसम परिवर्तन और बारिश के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए.