न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- हजरत निजामुद्दिन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर वंदे भारत एक्सप्रेस में पैंट्री सहायकों के बीच जमकर मारपीट होने की खबर सामने आ रही है. वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है. वीडियो की प्राथमिक जांच के बाद हजरत निजामुद्दिन रेलवे स्टेशन पर बीएनएस की धारा 194(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.
पानी का डिब्बा रखने को लेकर झगड़ा
पुलिस वीडियो में दिखाई देल रहे लोगों की पहचान कर तलाश कर रही है. एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि गुरुवार दोपहर दिल्ली खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर खड़ी थी इसी दौरान अंदर पानी रखने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरु हो गया.
बेल्ट और कूड़ेदान से एक दूसरे पर हमला
विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरु हो गई, दोनों पक्ष के लोग कुड़ेदान को हथियार बना कर एक दूसरे पर हमला करने लगे. हंगामें के बीच मौके पर पुलिस पहुंच दोनों पक्षों को अलग किया. उसी दौरान यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डास चुके थे जो बाद में काफी वायरल हो गया.
देखते ही देखते एक-दूसरे पर टूट पड़े
वायरल घटना में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह कर्मचारी एक दूसरे पर टूट पड़े. फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ वार होने लगा. इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई. वीडियो वायरल होने के बाद लोग रेल प्रशासन व आईआरसीटीसी पर सवाल खड़ा करने लगे. वीडियो पर संज्ञान लेते हुए रेलवे पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. फिलहाल किसी भी पक्ष के तरफ से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 194(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ेंः-Middle Challenge: मिडिल क्लास को डराने लगा मेट्रो सिटी का ये न्या ट्रेंड, 30,000 के सैलरी में देना होता है 20,000 किराया