चंदवा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गया जेल

हत्या

चंदवा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गया जेल

थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के बीयर जंघा गांव में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

चंदवा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गया जेल

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत 
चंदवा/डेस्क:
थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के बीयर जंघा गांव में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बीयर जंघा गांव निवासी दिलीप भुइयां ने अपनी पत्नी शेम्पू देवी की पत्थर से मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी दिलीप भुइयां ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. इसके बाद चंदवा थाना में कांड संख्या-119/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने आरोपी दिलीप भुइयां, पिता- स्वर्गीय महेश भुइयां को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया है. छापेमारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी अंजन राय सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

संबंधित सामग्री

बसिया: अपर सचिव ने लोहड़ी गांव का किया दौरा, सामुदायिक वन प्रबंधन की सराहना 

झारखंड

बसिया: अपर सचिव ने लोहड़ी गांव का किया दौरा, सामुदायिक वन प्रबंधन की सराहना 

अपर सचिव कर्ण सत्यार्थी ने बसिया प्रखंड के लोहड़ी गाँव का भ्रमण किया.

दंगवार बाजार में लाखो की जेवर लूट की कोशिश नाकाम, एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच पुलिस को सौंपा 

झारखंड

दंगवार बाजार में लाखो की जेवर लूट की कोशिश नाकाम, एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच पुलिस को सौंपा 

स्थानीय लोगों की बहादुरी से विफल हुई वारदात, दूसरा आरोपी बाइक लेकर फरार

गांडेय में संदिग्ध हालत में नाबालिग युवती की मौत, जहर खाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड

गांडेय में संदिग्ध हालत में नाबालिग युवती की मौत, जहर खाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

गांडेय प्रखंड के सुजना गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक नाबालिग युवती की जहर खाने से मौत हो गई. मृतका की पहचान जोरासिमर गांव निवासी सुनील हासदा की 16 वर्षीय पुत्री दीपिका हासदा के रूप में हुई है.

जमीन विवाद को लेकर करनी रोड़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल, रेफर 

झारखंड

जमीन विवाद को लेकर करनी रोड़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल, रेफर 

इटखोरी के करनी रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई.

समाजसेवी मेघनाथ साहू की पहल रंग लाई, कदमडीह टांगरटोली में लगा नया ट्रांसफार्मर, एक माह बाद लौटी बिजली

झारखंड

समाजसेवी मेघनाथ साहू की पहल रंग लाई, कदमडीह टांगरटोली में लगा नया ट्रांसफार्मर, एक माह बाद लौटी बिजली

बसिया प्रखंड के आर्या पंचायत अंतर्गत कदमडीह टांगरटोली गांव के ग्रामीणों को आखिरकार एक माह बाद बिजली की समस्या से राहत मिल गई.