दंगवार बाजार में लाखो की जेवर लूट की कोशिश नाकाम, एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच पुलिस को सौंपा

जेवर लूट की कोशिश नाकाम

दंगवार बाजार में लाखो की जेवर लूट की कोशिश नाकाम, एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच पुलिस को सौंपा

स्थानीय लोगों की बहादुरी से विफल हुई वारदात, दूसरा आरोपी बाइक लेकर फरार

दंगवार बाजार में लाखो की जेवर लूट की कोशिश नाकाम एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच पुलिस को सौंपा 

विकास कुमार/न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:
पलामू जिला क़े हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार मुख्य बाजार में शनिवार की शाम लाखो रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटने की कोशिश स्थानीय लोगों की सतर्कता और साहस से विफल हो गई. घटना में शामिल एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर फरार होने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार, मुख्य बाजार स्थित मां शांति ज्वेलर्स के संचालक श्रवण सोनी अपने पुत्र अंश कुमार सोनी के साथ दुकान बंद कर करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर घर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और अंश कुमार के हाथ से जेवरों से भरा बैग छीनकर भागने लगे. अंश कुमार ने बिना घबराए बदमाशों का पीछा किया और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया. इसी बीच स्थानीय लोगो ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया. हालांकि उसका दूसरा साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दंगवार पिकेट पुलिस मौके पर पहुंची. दंगवार पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पकड़े गए आरोपी को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित हुसैनाबाद थाना भेज दिया.पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.

संबंधित सामग्री

बसिया: अपर सचिव ने लोहड़ी गांव का किया दौरा, सामुदायिक वन प्रबंधन की सराहना 

झारखंड

बसिया: अपर सचिव ने लोहड़ी गांव का किया दौरा, सामुदायिक वन प्रबंधन की सराहना 

अपर सचिव कर्ण सत्यार्थी ने बसिया प्रखंड के लोहड़ी गाँव का भ्रमण किया.

चंदवा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गया जेल

झारखंड

चंदवा में पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या मामले में आरोपी पति गया जेल

थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के बीयर जंघा गांव में पत्नी की पत्थर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गांडेय में संदिग्ध हालत में नाबालिग युवती की मौत, जहर खाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

झारखंड

गांडेय में संदिग्ध हालत में नाबालिग युवती की मौत, जहर खाने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

गांडेय प्रखंड के सुजना गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक नाबालिग युवती की जहर खाने से मौत हो गई. मृतका की पहचान जोरासिमर गांव निवासी सुनील हासदा की 16 वर्षीय पुत्री दीपिका हासदा के रूप में हुई है.

जमीन विवाद को लेकर करनी रोड़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल, रेफर 

झारखंड

जमीन विवाद को लेकर करनी रोड़ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल, रेफर 

इटखोरी के करनी रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हो गई.

समाजसेवी मेघनाथ साहू की पहल रंग लाई, कदमडीह टांगरटोली में लगा नया ट्रांसफार्मर, एक माह बाद लौटी बिजली

झारखंड

समाजसेवी मेघनाथ साहू की पहल रंग लाई, कदमडीह टांगरटोली में लगा नया ट्रांसफार्मर, एक माह बाद लौटी बिजली

बसिया प्रखंड के आर्या पंचायत अंतर्गत कदमडीह टांगरटोली गांव के ग्रामीणों को आखिरकार एक माह बाद बिजली की समस्या से राहत मिल गई.