प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड में दो अज्ञात साइबर ठग बाइक बदलकर अपने झांसे में लेते हुए प्रखंड इलाके कई लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं.बीते शनिवार को भरनो बस्ती स्थित पेट्रोल पंप में दो युवक बाइक में सवार होकर आए, और बाइक में पेट्रोल भरवा लिया,फिर कर्मियों को अपने विश्वाश में लेकर कहा हमलोगों के पास कैश नहीं है,15000 रुपए कैश की सख्त जरूरत है,साइबर अपराधियों ने कहा मोबाइल पर पंद्रह हजार डाल देते हैं, हमलोगों को कैश दे दो. ठगों द्वारा मोबाइल पर पंद्रह हजार रुपए डालकर स्क्रीन शॉर्ट भी दे दिया,और पंप कर्मियों से पंद्रह हजार कैश लेकर रफू चक्कर हो गए. जब कर्मियों द्वारा बैलेंस चेक किया तो कोई बैलेंस ही नहीं आया.तब उन्हें पता चला कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं.
गौरतलब हो कि बीते 22 जनवरी को मारासिली पंचायत के महूगांव गांव निवासी प्रज्ञा केंद्र चलाने वाली एक दिव्यांग युवती से बीस हजार ठगी की गई थी,जनवरी माह में ही भरनो टेटगाटोली स्थित प्रज्ञा केंद्र संचालक से अठारह हजार की ठगी की गई थी,और जनवरी माह में ही करंज गांव के एक प्रज्ञा केंद्र के संचालक से ठगी करने का प्रयास किया गया था,परन्तु उक्त प्रज्ञा केंद्र के संचालक के सूझ बुझ से वह ठगी का शिकार होने से बच गया.कयास लगाया जा रहा है कि सभी जगहों पर ठगी की घटना को अंजाम देने वाले यही दो बाइक सवार हैं,जो कभी स्कूटी और बाइक बदल कर भरनो थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाके में ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं.ठगी के शिकार हुई मारासीली की प्रज्ञा केंद्र संचालक विमला कुमारी द्वारा 23 जनवरी को मामले को लेकर भरनो थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी.
इधर बीते शनिवार पेट्रोल पंप कर्मियों से ठगने वाले ठगों का मामला सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है, फुटेज लेकर पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है.इस संबंध में भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने कहा कि पुलिस प्रशासन की अपील किसी भी ऐसे अनजान व्यक्ति जो नगद राशि की मांग करते हैं और डिजिटल एप के जरिए पैसे देने की कोशिश करते हैं वैसे लोगों से सावधान रहे. वैसे लोगों का सत्यापन करें पहचान उजागर होने के पश्चात ही पैसा का लेनदेन सतर्कता पूर्वक करें. संदेह होने की स्थिति में थाना को तत्काल सूचित करें.
यह भी पढ़ें: ईचागढ़ विधायक सविता महतो समेत पांच विधायक बने कोल्हान विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य