राहुल दुबे गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार, रंगदारी और फायरिंग की साजिश नाकाम

By : Ark Sahuliyar
राहुल दुबे गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार, रंगदारी और फायरिंग की साजिश नाकाम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गिरोह से जुड़े दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये अपराधी रांची और रामगढ़ के कई व्यवसायियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे. पुलिस के अनुसार, रंगदारी की रकम नहीं देने वाले व्यवसायियों के घरों पर फायरिंग करने की साजिश रची गई थी, जबकि अन्य व्यवसायियों की रेकी भी की जा रही थी.

अपराधियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को धर दबोचा. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि हरियाणा का शूटर गगन यादव उर्फ जाट, रामगढ़ के एक कोयला व्यवसायी पर हमले के इरादे से आया था. हालांकि, सुपारी की रकम नहीं मिलने के कारण वह बिना वारदात किए ही वापस लौट गया.

बताया गया कि दोनों आरोपी टाटीसिल्वे की ओर से बाइक पर सवार होकर आ रहे थे, तभी संदेह के आधार पर उन्हें रोका गया और तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई. पुलिस के मुताबिक, ये हथियार सुनील मीणा, राहुल दुबे और तुषार मिश्रा के द्वारा उपलब्ध कराए गए थे. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजेश कुमार पांडे और कन्हाई दास के रूप में हुई है. पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री संजय प्रसाद यादव की माताजी के 'श्रद्धांजलि समारोह सह शांति भोज' में हुए सम्मिलित

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई