चैनपुर मे दो बच्चों को पागल कुत्ते ने काटकर किया घायल, सीएचसी में हुआ इलाज

चैनपुर मे दो बच्चों को पागल कुत्ते ने काटकर किया घायल, सीएचसी में हुआ इलाज

चैनपुर मे दो बच्चों को पागल कुत्ते ने काटकर किया घायल सीएचसी में हुआ इलाज

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  चैनपुर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में एक पागल कुत्ते ने हमला कर दो बच्चों को गंभीर रूप से घायल कर दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना चैनपुर मुख्यालय की है जहाँ जितेंद्र ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी को कुत्ते ने काट लिया. वहीं दूसरी घटना मड़ाईकोना गांव की है, जहां प्रताप टोप्पो के पुत्र प्रांजल टोप्पो को पागल कुत्ते ने अपना शिकार बनाया. घटना के तुरंत बाद दोनों घायल बच्चों को उनके परिजनों द्वारा आनन-फानन में चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगाया. फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

 चिकित्सकों की महत्वपूर्ण सलाह 

अस्पताल के डॉक्टरों ने क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. चिकित्सा पदाधिकारियों श्रृष्टि किंडो ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को कुत्ता काट ले, तो सबसे पहले प्रभावित स्थान को साबुन और पानी से अच्छी तरह रगड़कर धोएं.कुत्ते के काटने के 24 घंटे के भीतर अनिवार्य रूप से एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगवाएं.रेबीज एक जानलेवा बीमारी हो सकती है, इसलिए इसमें लापरवाही न बरतें और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकर चिकित्सीय परामर्श लें.इस घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से आवारा और पागल कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सीएचसी चंदनकियारी की पहल: वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संबंधित सामग्री

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

झारखंड

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

झारखंड

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

झारखंड

चंदवा के पन्नाटॉड में घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी हुए चोरी, पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर लगाई मदद की गुहार

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड

लोहरदगा के पतगेच्छा गांव में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव, गांव में सनसनी

झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन

झारखंड

झारखंड में बायो-मेडिकल वेस्ट निस्तारण के लिए बनेगी नई गाइडलाइन