न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अभी की सबसे बड़ी खबर रांची के बेड़ो से निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि बेड़ो थाना क्षेत्र में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. शव को तालाब से निकाल लिया गया है. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. एक बच्चे की उम्र 6 वर्ष जबकि दूसरे की उम्र 8 वर्ष बताई जा रही. आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह घटना बेड़ो के चरका टंगरा गांव की है.
यह भी पढ़ें: असम में विधानसभा चुनाव लड़ेगा JMM, धनबाद में आयोजित स्थापना दिवस पर किया बड़ा ऐलान