न्यूज11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत मानुषमुड़िया से धानघोरी जाने वाली सड़क पर सोमवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में मानुषमुड़िया निवासी समीर पैड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में उनके पैर में गंभीर चोट आई है.घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के विधायक समीर महंती ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई.
घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ओडिशा रेफर किया गया.दुर्घटना के बाद मौके पर पंचायत के मुखिया राम मुर्मु, अर्जुन पूर्ति, बादल सिंह, तुहीन राणा, पापून बेरा, विश्वजीत राणा, भोला नाथ भोल, मदन घाटुआरी समेत कई ग्रामीण पहुंचे. स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल सहायता प्रदान की तथा अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया.ग्रामीणों ने सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील करते हुए कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: चैनपुर एसडीपीओ ने सुनी जनता की फरियाद, हर मंगलवार को लगेगी जनसुनवाई