किशोर कुमार जायसवाल/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: जनजाति सुरक्षा मंच के बैनर तले प्रखंड संयोजक सोमेश्वर उरांव की अध्यक्षता में पिलखी मोड़ स्थित संजय कुमार वर्मा के आवास पर एक बैठक आयोजित की गई.
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मंच के रांची जिला संयोजक जगरनाथ भगत उपस्थित रहे. बैठक के दौरान 12 मई 2026 को एक विशाल आक्रोश रैली निकालने का निर्णय लिया गया. यह रैली केंद्रीय सरना स्थल, सिसई थाना के समीप से शुरू होकर जीता पत्रा में जाकर समाप्त होगी.
बैठक में मुख्य रूप से संजय पहान, आनंद कुमार साहू, विश्व भूषण खड़िया, बालेश्वर उरांव, सोमेश्वर उरांव, जागेश्वर गोप, दिनेश उरांव, चरवा उरांव, देवकू भगत, रिचर्डसन एक्का, बंदी मिंज, जोगेंद्र उरांव, शिव साहू, सुमित महली, बहुरन लोहारा, करण गोप सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: कुएं में गिरने से महिला की मौत, घर के निकट कुएं पर पानी भरते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, गांव में शोक की लहर