चंदवा में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 2.12 लाख रुपये जुर्माना वसूला

चंदवा में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 2.12 लाख रुपये जुर्माना वसूला

चंदवा में परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई 212 लाख रुपये जुर्माना वसूला

राहुल कुमार/न्यूज 11भारत 

चंदवा/डेस्क:  उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर शनिवार को चंदवा थाना क्षेत्र में जिला परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने किया. इस दौरान शहर में फ्री फ्लो ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा राजस्व संग्रह के उद्देश्य से बसों और भारी वाहनों के कागजात व ओवरलोडिंग की जांच की गई.

जांच के दौरान पाया गया कि कई बस चालक बस स्टैंड के बजाय मुख्य सड़क पर ही सवारी चढ़ाने-उतारने का कार्य कर रहे थे, जिससे यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की.

अभियान के दौरान एक जेसीबी को टैक्स अद्यतन नहीं रहने के कारण जब्त किया गया. वहीं नो-स्टॉपिंग जोन में वाहन खड़ा कर सवारी चढ़ाने-उतारने के मामले में एक बस को भी जब्त कर चंदवा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया. अन्य वाहनों के कागजात में गड़बड़ी मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ऑनलाइन चालान काटा गया.

अभियान के दौरान कुल 32 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 6 वाहनों का चालान किया गया. इस कार्रवाई में कुल 2 लाख 12 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूला गया, जबकि 4 वाहनों को जब्त किया गया.

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा कि जिन वाहनों का रोड टैक्स बकाया है, वे जल्द से जल्द जमा कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गावां में फिर हुई मवेशी  की चोरी, माले नेता ने की कार्रवाई की मांग

संबंधित सामग्री

लापता ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

लापता ट्रैक्टर चालक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला,जांच में जुटी पुलिस

फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस

झारखंड

फंदे से लटका मिला 28 वर्षीय युवक, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी मनिका थाना पुलिस

पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में FLN मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र

झारखंड

पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में FLN मेला का आयोजन, बच्चों की रचनात्मकता बनी आकर्षण का केंद्र

लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान

झारखंड

लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान

धारकिरो  में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर नरसिंह भगवान की अद्भुत झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

झारखंड

धारकिरो में श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर नरसिंह भगवान की अद्भुत झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन