बगोदर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

By : Vaibhaw Vikram
बगोदर में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

न्यूज11 भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर थाना क्षेत्र के अटका–मुंडरो मार्ग पर बखरीडीह के समीप मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुंदन विश्वकर्मा के रूप में की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक प्रिंस कुमार विश्वकर्मा बताया जा रहा है. दोनों युवक अटका की ओर से मुंडरो की तरफ बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान बखरीडीह के पास एक मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई.

हादसे में बाइक चला रहे कुंदन विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे प्रिंस कुमार विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को तत्काल बगोदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने कुंदन को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.
सूचना मिलते ही मुंडरो मुखिया बंधन महतो, माले नेता पवन महतो, भाजपा नेता सह जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, राजू सिंह, हेमलाल महती सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे. बगोदर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि दोनों युवक गेट-ग्रील बनाने का काम करते थे. पुलिस द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.

यह भी पढ़ें: श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वा जन्मों आविर्भाव पर  डोमजूडी में निकली भव्य नगर कीर्तन , झूमे भक्तजन
 
संबंधित सामग्री

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी गुट को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी गुट को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है.

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला-छतरपुर रोड का खतरनाक गड्ढा बना परेशानी का कारण, दुर्घटना की बढ़ी संभावना

जपला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे गड्ढे में गया ट्रॉली का पहिया, झटके से टूटा धुरा

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर में दो बाइकों की भीषण टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। 

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.