विकास/संतोष/न्यूज 11 भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद स्थित जपला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सड़क के गड्ढे में ईंट लदे ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया चले जाने से धुरा टूट गया. घटना शुक्रवार की है. ट्रैक्टर के सड़क पर खड़े रहने से कुछ देर तक वाहन चालकों को परेशानी हुई.
क्या है पूरा मामला
शुक्रवार को ईंट लदा ट्रैक्टर जपला रेलवे ओवरब्रिज से उतरकर दंगवार मोड़ की ओर जा रहा था. मोड़ पर पहुंचते ही ट्रॉली का एक पहिया सड़क के बड़े गड्ढे में चला गया. गड्ढे में पहिया जाने के बाद लगे झटके से ट्रॉली का धुरा टूट गया. इसके बाद ईंट लदे ट्रैक्टर व ट्रॉली वहीं खड़ी रही .
कई जगह सड़क पर बने हैं गड्ढे
जपला रेलवेओवरब्रिज के ऊपर सड़क पर गड्ढा, हुसैनाबाद-छतरपुर मुख्य सड़क पर नहर मोड़, उपरी गांव के समीप समेत कई जगह सड़को पर सड़क छत्तीग्रस्त होकर गड्ढे हो गए हैं. जपला रेलवे ओवरब्रिज के नीचे देवरी-दंगवार मोड़ के पास भी सड़क की स्थिति खराब है. बतादे की गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को परेशानी होती है. कई दुर्घटनाये हो चुकी है, गड्ढे के वजह से आगे भी दुर्घटनाओ की संभावना बनी रहती है. लोगों ने संबंधित विभाग से रेलवे ओवरब्रिज, जपला-छतरपुर मुख्य सड़क के गड्ढों की पूरी तरह मरम्मत कराने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: भरनो में एसआईआर के दावा-आपत्ति शिविर में पहुंचे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार