रोहन निषाद/न्यूज11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में अवैध बालू खनन और परिवहन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. इस क्रम में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि खनन टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है. अवैध बालू का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को एनएच 320 डी पर सैप कैंप के पास पकड़ा गया. गोइलकेरा पुलिस द्वारा जब्ती के बाद बालू समेत ट्रैक्टर ट्रॉली को गोइलकेरा थाने लाया गया. अग्रेतर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया जाएगा. बताया जा रहा है कि बालू खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के बावजूद कई माफिया देर रात स्टॉक से बालू का परिवहन कर रहे हैं. पकड़ा गया ट्रैक्टर गोइलकेरा के ही डेरोवां का बताया जा रहा है. पुलिस छानबीन में जुटी है.
यह भी पढ़ें: प्याज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में स्वाद,सुगंध और गाढ़ापन लाने के लिए बुनियादी सामग्री - मुकुंद साव