चंदनकियारी

बंद रेलवे फाटक के बूम से टकराया टोटो, आरपीएफ ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन किया जब्त

भौरा–भागा रेलखंड के एलसी गेट संख्या AM-25 पर बंद फाटक के दौरान एक टोटो ने गेट के बूम में टक्कर मार दी, जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया.

By : Ark Sahuliyar
बंद रेलवे फाटक के बूम से टकराया टोटो, आरपीएफ ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन किया जब्त

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत 
चंदनकियारी/डेस्क:
भौरा–भागा रेलखंड के एलसी गेट संख्या AM-25 पर बंद फाटक के दौरान एक टोटो ने गेट के बूम में टक्कर मार दी, जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया. घटना 2 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 11:10 बजे किलोमीटर संख्या 318/10-12 के पास हुई.

घटना के बाद भोजूडीह आरपीएफ इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर भेजी गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टोटो चालक रमेश घटक (26 वर्ष) को हिरासत में लिया तथा दुर्घटना में शामिल टोटो संख्या JH09 BM 3554 को जब्त कर लिया.

हालांकि, इस घटना के कारण किसी भी ट्रेन का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ. मामले में आरपीएफ पोस्ट भोजूडीह में केस संख्या 876/2026 के तहत रेलवे अधिनियम की धारा 160(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई.

यह भी पढ़ें- खूंटी: तिग्गा नदी पुल के नीचे बोरे में मिला युवती का शव, छानबीन में जुटी पुलिस 

संबंधित सामग्री

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले के आरोपी रोशन प्रसाद को झटका, जमानत याचिका खारिज  

कार से कुचलकर युवक की जान लेने के मामले में जेल में बंद आरोपी रोशन प्रसाद को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

लोक भाषाओं को गीतों में पिरो रहे पलामू के गीतकार हर्षू शर्मा

मुसीखाप गांव से निकलकर भोजपुरी, मगही, झारखंडी, पूर्वी , छपरहिया और निर्गुण भजनों के लिए कर रहे गीत लेखन

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

देश सेवा के 17 साल बाद गांव लौटा फौजी, फूल-मालाओं से ग्रामीणों ने किया ग्रैंड वेलकम

आर्मी का जवान कृष्ण कुमार सिंह जब सेवा निवृत्ति लेकर 17 साल के बाद अपने गांव लौटे तो पूरा गांव उनका ग्रैंड वेलकम किया।

पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू: खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में नंगे तार की चपेट में आने से हुई संदीप भुईयां की मौत के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया.

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

अपर बाजार में निगम के नोटिस को लेकर दुकानदारों में नाराजगी, तीन दिनों के अंदर दुकान खाली करने का निर्देश 

नगर निगम के नोटिस को लेकर अपर बाजार के दुकानदारों में नाराजगी फैल रही है. दुकानदारों और निगम के बीच विवाद का मुख्य कारण निगम के द्वारा जारी नोटिस है.