चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए अहिल्यापुर चौक पर पुलिस की बैठक, सतर्कता का दिया मंत्र

By : News11 Bharat
चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए अहिल्यापुर चौक पर पुलिस की बैठक, सतर्कता का दिया मंत्र

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अहिल्यापुर थाना पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. शुक्रवार को अहिल्यापुर चौक पर उपस्थित सभी स्थानीय दुकानदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए. पुलिस ने जोर देते हुए कहा कि आधुनिक समय में सी0सी0टी0वी0 कैमरा सुरक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है, अतः सभी दुकानदार अपनी दुकानों में कैमरे जरूर लगवाएं.

साथ ही दुकानदारों से अपील की गई कि यदि क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस के आधिकारिक दूरभाष नंबर या डायल 112 पर दें. पुलिस ने विश्वास दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी. इस बैठक से स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा के प्रति नया भरोसा जगा है.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा में फिर से घूसखोर पंचायत सचिव चढ़ा एसीबी के हाथ, लाभुक से 15 हजार रुपये ले रहा था घूस

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई