रामगढ़ में आयोजित की गई TNA परीक्षा, 2861 शिक्षक हुए शामिल

By : Vaibhaw Vikram
रामगढ़ में आयोजित की गई TNA परीक्षा, 2861 शिक्षक हुए शामिल

न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार रामगढ़ जिला में टीचर नीड असिसमेंट (TNA) परीक्षा का आयोजन किया गया. यह परीक्षा रामगढ़ जिला के एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला , उत्क्रमित प्लस टू उच्च चटाक दुलमी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चितरपुर, मध्य विद्यालय मांडू, एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातु ,मध्य विद्यालय ब्लॉक परिसर रामगढ़ में टीचर नीड असिसमेंट (TNA)  के तहत तीसरे चरण की परीक्षा आयोजित की गई. जिसमें 2861 शिक्षक शामिल हुए. 

परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने मांडू प्रखंड और रामगढ़ प्रखंड, जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय गोला,अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय पतरातु परीक्षा केंद्र में निरीक्षण किया. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि TNA परीक्षा के माध्यम से शिक्षक अपने आप को और बुनियादी शिक्षा को निखार पाएंगे. 

वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने कहा कि टीचर नीड असिसमेंट परीक्षा शिक्षकों के क्षमता निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण और संगठित पहल है. इस परीक्षा के माध्यम से शिक्षक स्वयं का मूल्यांकन कर पाएंगे. वहीं एडीपीओ नलिनी रंजन ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत सभी शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण के साथ जोड़ा जा रहा है. उच्च प्राथमिक एवं सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत कुल 2861 शिक्षक टीएनए परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, उपायुक्त ने सुनी सभी की समस्याएं

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई