स्वतंत्रता दिवस

गुमला में शान से लहराया तिरंगा, उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण

जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने विधिवत ध्वजारोहण किया.

By : Dipali Kumari
गुमला में शान से लहराया तिरंगा, उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण

न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क: 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुमला जिले में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया. जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने विधिवत ध्वजारोहण किया. इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा. समारोह में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस जवानों एवं आम लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी.

ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने पुलिस बटालियन का निरीक्षण किया. उन्होंने जवानों की परेड और अनुशासन का जायजा लिया तथा बेहतर कार्य के लिए पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान उपायुक्त ने जिले में हुए विकास कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की. उन्होंने कहा कि जिले के विकास में प्रशासन, पुलिस और आम जनता की महत्वपूर्ण भूमिका है. समारोह में जिले के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस पदाधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: रांची में शान से लहराया तिरंगा, नगर निगम से विश्वविद्यालय और कोर्ट तक मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई