राहुल कुमार/न्यूज11भारत
चंदवा/डेस्क: बारी–सेरक मासीयातू पथ पर बरेनी स्कूल के समीप र एक अनियंत्रित बाइक ने ऑटो में सवार महिला को चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में ऑटो सवार महिला सहित बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. बाइक की टक्कर लगने से महिला ऑटो से नीचे गिर पड़ीं.घटना में घायल महिला की पहचान अनिता देवी, पति रमेश यादव, निवासी ब्राह्मणी (चंदवा) के रूप में हुई है. वहीं बाइक सवार विवेक कुमार, पिता स्व. कुन्नू भुइयां एवं शिवम कुमार, पिता संतोष भुइयां, दोनों निवासी बारी (चंदवा) भी दुर्घटना में घायल हो गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया, जहां डॉ. मनोज कुमार की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों ने अनिता देवी के सिर में गंभीर चोट तथा विवेक कुमार के चेहरे पर गंभीर चोटें पाए जाने के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. शिवम कुमार का इलाज सीएचसी में जारी है. जानकारी के अनुसार, अनिता देवी अपने मायके बारी जा रही थीं, जबकि विवेक एवं शिवम सासंग से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बरेनी स्कूल के पास यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलने पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रुकी वर्मा अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज में सहयोग किया.
यह भी पढ़ें: गढ़वा समाहरणालय के सभागार में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की अध्यक्षता में दिशा की हुई बैठक