न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार जिला के थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन नाबालिक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजन पासवान ने बतलाया कि थाना के पास एंटी क्राइम जांच अभियान चलाया जा रहा था कि इसी दरमियान तीन युवक ने पुलिस को जांच करता देख भागने लगे.
जिसे पुलिस ने सभी को खदेड़ कर लिया और तलाशी लेने पर उनके पास एक 7.6 एमएम का मेड इन अमेरिका पिस्टल बरामद किया गया. जिसका थाना में 33/2026 कांड दर्ज कर गहन जांच करते हुए सभी को लातेहार बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. गिरफ्तार नाबालिगों में दो बालूमाथ बसरिया एवं तेलीटोला का रहने वाला है जबकि तीसरा युवक चटूवाग का बताया जा रहा है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी है.
यह भी पढ़ें: राजगंज के आदिवासी बहुल गांव में बच्चों के बीच किया गया पाठ्य सामग्री का वितरण, सभी कए चेहरे में दिखी खुशी