देवरी के धरतीथानटांड के पास 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने तीन बैलों और एक दुधारू गाय की मौत

By : News11 Bharat
देवरी के धरतीथानटांड के पास 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने तीन बैलों और एक दुधारू गाय की मौत

नीरज कुमार साव/न्यूज11  भारत

देवरी/डेस्क:  देवरी प्रखंड के धरतीथानटांड (तिवारीडीह) के पास मंगलवार सुबह नीचे गिरे 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से तिवारीडीह गांव के तीन बैल और एक दुधारू गाय की मौत हो गई. मृत मवेशियों में मालती देवी का एक बैल, भजनी देवी की एक दुधारू  गाय, रूबि देवी का एक बैल तथा रेनू देवी का एक बैल शामिल है. बताया गया कि सुबह मवेशियों को चरने के लिए छोड़ा गया था, तभी वे मैदान में गिरे बिजली तार के संपर्क में आ गए. तार में अर्थिंग होने के कारण मवेशी उसमें उलझ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार  बीती रात में आंधी बारिश के कारण तार गिरा हुआ था. सुबह चरने के लिए गई मवेशी इसकी चपेट ने आ गए. इस घटना से किसानों को कुल मिलकर करीब 1 लाख 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पीड़ित किसानों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी और बिजली विभाग को सूचना देकर मुआवजे की मांग की है.

यह भी पढ़ें: गावां के प्रेमी युगल ने सतगावां जाकर रचाई शादी, परिजनों का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार