चंदवा में सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल, दो को रिम्स किया गया रेफर

By : News11 Bharat
चंदवा में सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल, दो को रिम्स किया गया रेफर

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  चंदवा  थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा-माल्हन-मैक्लुस्कीगंज मार्ग पर स्थित काली कुर्मी टोला के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान ललन करमाली, सुरेंद्र करमाली (पिता जीतन करमाली) और महावीर करमाली के रूप में हुई है. तीनों सुथरपुर, पतरातु (रामगढ़) के निवासी बताए जा रहे हैं. ये लोग किसी कार्य से चंदवा आए थे. वापस लौटने के क्रम में उक्त घटना घटी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने  108 एंबुलेंस को सूचना दी. जिसके बाद एंबुलेंस टीम ने तीनों घायलों को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. डॉक्टरों ने बताया कि ललन करमाली और महावीर करमाली को सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. वहीं सुरेंद्र करमाली को हल्की चोटें आई हैं और उनका उपचार चंदवा सीएचसी में चल रहा है. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का आतंक बढ़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालो पर रोक लगाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: न्यायालय के निर्देश पर चंदवा पुलिस ने अपराधी राहुल सिंह के घर चिपकाया इश्तेहार

संबंधित सामग्री

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

आशंका जताई जा रही है कि बस में किसी यात्री द्वारा सामान के साथ अवैध रुप से पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें आग लगने के बाद तेजी से आग फैल गई. 

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए घायल को किरीबुरू स्थित सेल अस्पताल पहुंचाया

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पूजा के पूर्व हर हाल में संडे एवं पीएच पैसा का भुगतान करा दिया जायेगा<br/>