प्रतिनिधिमंडल मिला

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पूजा के पूर्व हर हाल में संडे एवं पीएच पैसा का भुगतान करा दिया जायेगा<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला, बकाया भुगतान समेत रखी अपनी कई मांगें

विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत 

बेरमो/डेस्क: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कामगारों से जुड़े विभिन्न समस्याओं को लेकर सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह से उनके कार्यालय के सभागार में मुलाकात की. यूनियन की ओर से इसराफिल अंसारी उर्फ बबनी, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, क्षेत्रीय सचिव विलसन फ्रांसिस, मो जानी, मो फारूक, मो सनाउल्लाह, जितेन्द्र पासवान, शकील आलम, इस्लाम अंसारी, कलीम अंसारी, याकूब अंसारी, कुदुस अंसारी आदि उपस्थित थे.

यूनियन ने रखीं अपनी मांगें

यूनियन  की तरफ से कामगारों के कई महीनों से बकाया संडे एवं पीएच का पैसा भुगतान करने, आगामी त्यौहार को देखते हुए कॉलोनियों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, कामगारों के आवासों में सिविल कार्यों की स्थिति से अवगत कराया गया. साथ ही झिरकी गांव के बगल में लगी आग की समस्या को अविलंब रोक लगाने की दिशा में कार्य करने की मांग की गई.

महाप्रबंधक ने दिया आश्वासन

महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि पूजा के पूर्व हर हाल में संडे एवं पीएच पैसा का भुगतान करा दिया जायेगा. इसके आलावा कॉलोनियों की साफ सफाई एवं सिविल कार्यों को बैठक में मौजूद एसओ सिविल को समीक्षा कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मुख्य सड़क सहित कॉलोनियों में खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइट बदलवाने की बात कही. झिरकी गांव के बगल में लगी आग पर गंभीरता से लेते हुए इसकी रोक की दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें: कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

संबंधित सामग्री

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

सारंडा में आफत की बारिश! कार और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने से कई घंटे ठप रहा यातायात

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय निवासियों ने त्वरित तत्परता दिखाते हुए घायल को किरीबुरू स्थित सेल अस्पताल पहुंचाया

कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

कामत में धूमधाम से मना प्रकृति पर्व करमा, मांदर की थाप पर थिरके विधायक संजय कुमार सिंह

कमेटी के सदस्यों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों को पारंपरिक अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल 

घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल वाहन अनियंत्रित होकर पलटी, चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल 

घाटशिला से JMM विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के कारकेड में शामिल सुरक्षा गार्डों का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया.

JSSC-CGL नियुक्ति में गड़बड़ी मामले CID ने गावां थाना क्षेत्र से संजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

JSSC-CGL नियुक्ति में गड़बड़ी मामले CID ने गावां थाना क्षेत्र से संजय कुमार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

JSSC-CGL मामले में उनकी भूमिका और मामले से जुड़े संभावित कनेक्शन को लेकर चल रही पूछताछ