पुलिस कार्रवाई

मेदिनीनगर में अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नियमित एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत सफलता

एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे तीन व्यक्ति, पुलिस के रोकने पर भागने लगे

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मेदिनीनगर में अवैध हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नियमित एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत सफलता

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  मेदिनीनगर सदर थाना की पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि  चेक पोस्ट पर नियमित एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान दुबियाखाड की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में तीन व्यक्ति सवार होकर आते हुए दिखे. जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने का प्रयास करने लगे. हालांकि, चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों और जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया.

भागने का कारण पूछने पर जब तीनों ने कोई जवाब नहीं दिया, तब पुलिस टीम द्वारा बारी-बारी से उनकी तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में एक व्यक्ति के कमर से छह राउंड का देशी रिवॉल्वर (सिक्सर) बरामद हुआ. हथियार के कागजात की मांग करने पर उनके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उक्त रिवॉल्वर को विधिवत जब्त करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.

पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार सिंह (उम्र करीब 28 वर्ष, पिता स्व. जवाहर सिंह) व रवि प्रजापति (उम्र करीब 23 वर्ष, पिता शिवशंकर प्रजापति), दोनों निवासी ग्राम चियांकी टोला कुसुमटांड, तथा सुदर्शन सिंह (उम्र करीब 50 वर्ष, पिता स्व. देवनंदन सिंह, निवासी ग्राम चियांकी डीएवी चौक, थाना सदर, जिला पलामू) के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके पास से छह राउंड का देशी रिवॉल्वर और एक होंडा साइन मोटरसाइकिल बरामद की है. इस सफल छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से एएसआई बसंत कुमार दुबे सहित पुलिस जवान श्रवण कुमार मेहता, संजय राम, मनीष कुमार दुबे और शैलेश कुमार शुक्ला शामिल थे.

यह भी पढ़ें: मोरहाबादी सब्जी बाजार पर निगम का चला बुलडोज़र तो दुकानदारों ने किया हंगामा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई