घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

By : News11 Bharat
घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा पुलिस ने रंगदारी मांगने एवं मारपीट करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप उरांव (22), प्रेम उरांव (23) एवं मुकेश उरांव (24) के रूप में हुई है. तीनों देवाकी कुसुमटोली गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी, सोमवार की रात देवाकी कुसुमटोली गांव में चल रहे विद्युत निर्माण कार्य में लगे कर्मियों से आरोपियों ने हथियार के बल पर ₹50,000 की रंगदारी की मांग की. जब कर्मियों ने रंगदारी देने से इनकार किया तो तीनों ने उनके साथ मारपीट की. घटना की सूचना कार्य कर रहे कर्मियों द्वारा तत्काल घाघरा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक पूछताछ एवं कागजी कार्रवाई के बाद गुरुवार को सभी को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार