न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर थ्री मार्केट में बीती रात चोरों ने धावा बोला. एक साथ 5-6 दुकानों में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. चोर दुकान में रखे कीमती सामानों के साथ-साथ नगद लेकर फरार हो गए.
आज बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस और फोरेंसिक टीम डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड कैडर के IPS संजय लाटकर को बड़ी जिम्मेदारी, परमाणु ऊर्जा विभाग में बने DG