न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव में अज्ञात चोरों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रदीप साहु के घर से नकदी सहित करीब पांच लाख रूपये के संपति चोरी कर लिया. जानकारी के अनुसार प्रदीप साहु किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपरिवार गये हुये थे. 26 अप्रैल को जब वे घर लौटे के देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है और घर का सभी सामान बिखरा हुआ है. गोदरेज व अलमीरा का ताला टुटा हुआ है. अज्ञात चोरों ने 48000 हजार नकद, सोना का मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, मांग टीका, कान का फूल, नाक का बिछिया और चांदी के गहनों की चोरी कर ली. इस संबंध में प्रदीप साहु ने बुढ़मू थाना को सूचना दिया. बुढ़मू पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज,तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू