गांडेय में जमीन लूट और गलत बंदोबस्ती के खिलाफ 19 सितंबर को होगा प्रदर्शन

जमीन बचाने के लिए ग्रामीण निकालेंगे पदयात्रा

By : Pramod Kumar
गांडेय में जमीन लूट और गलत बंदोबस्ती के खिलाफ 19 सितंबर को होगा प्रदर्शन

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/ डेस्क: गांडेय प्रखंड क्षेत्र में भूदान जमीन की लूट और सरकारी जमीन की गलत बंदोबस्ती के विरोध में 'ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक' आगामी 19 सितंबर को दासडीह से प्रखंड मुख्यालय तक 'जमीन बचाओ पदयात्रा' निकालेगी. इसके उपरांत धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा. इसकी जानकारी पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने शनिवार को दासडीह में आयोजित बैठक के बाद दी. उन्होंने कहा कि पंडरी और दासडीह में भूदान व सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर खुलेआम घेराबंदी कर बंदोबस्ती की गई है. यहां दलित व भूमिहीन परिवार रहते हैं, बावजूद इसके यह दिखाकर जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दी गई कि इस मौजा में एससी-एसटी समुदाय के लोग नहीं रहते.

यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अंचल कार्यालय और जिला प्रशासन तक की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसलिए 19 सितंबर को लोग पदयात्रा निकालकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचेंगे और पूर्व में दिए गए आवेदन पर कार्रवाई की जानकारी लेंगे.

बैठक में मनोज यादव, राजू वर्मा, रोहित यादव, टहलु सिंह, नकुल सिंह, उमेश दास, दीनू दास, जागो दास, गुड्डू दास, बुधन दास, इंदर सिंह, एतवारी दास, महादेव हजाम, मेघलाल दास, मनोज सिंह, गेंदो दास, द्वारिका यादव, सोमर महतो, भैरो महतो, गिरजा देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: बुढ़मू के रामकृष्ण अकादमी सिदरोल में शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई