घाघरा के सरहुल उत्सव में आज नहीं बजा डीजे, मांदर की थाप में झूम उठा घाघरा, 220 खोड़ा दलों ने की दमदार प्रस्तुति

By : News11 Bharat
घाघरा के सरहुल उत्सव में आज नहीं बजा डीजे, मांदर की थाप में झूम उठा घाघरा, 220 खोड़ा दलों ने की दमदार प्रस्तुति

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा प्रखंड मुख्यालय घाघरा मंगलवार को आस्था, परंपरा और संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जब प्रकृति का महापर्व सरहुल पूरे उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया. चांदनी चौक स्थित झाखरा कुम्भा सरना स्थल पर उमड़े जनसैलाब ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ सरना स्थल पर जुटने लगी. पहन चंदर उरांव ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की. बैगा द्वारा सराई फूल लगाकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया गया, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा. इसके बाद झाखरा कुम्भा सरना स्थल से निकली भव्य शोभायात्रा ने पूरे घाघरा नगर को उत्सव में बदल दिया. मांदर, ढोल, नगाड़ा और झांझ की गूंज के बीच हजारों लोग पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतर आए. हर कदम, हर ताल पर झूमता जनमानस अपनी संस्कृति के प्रति गर्व का प्रदर्शन करता नजर आया.

220 खोड़ा दलों का जलवा, हर गांव की झलक

इस महोत्सव में 21 गांवों के श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जबकि 220 खोड़ा दलों ने अपनी जीवंत नृत्य प्रस्तुतियों से माहौल को और भी रोमांचक बना दिया. सरना स्थल परिसर लोकनृत्य और गीतों से गूंजता रहा.

डीजे हमरा संस्कृति का हिस्सा नहीं है - बिहार कैडर के सीआरपीएफ के डीआईजी रविंद्र भगत

डीजे हमारे संस्कृति का हिस्सा नहीं है हमारा संस्कृति मांदर ढोल नगाड़ा है सरहुल हमारी आस्था और प्रकृति के प्रति समर्पण का सबसे बड़ा पर्व है. यह हमें जल, जंगल और जमीन की रक्षा का संदेश देता है. इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी हमारी संस्कृति की ताकत को दर्शाती है. 

सरहुल हमारी पहचान है या उत्सव नहीं प्राकृतिक के साथ गहरे संबंध और आस्था का प्रतीक है - सिविल सर्जन गुमला शंभू चौधरी

यह पर्व हमारी पहचान है. नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है सरहुल. इसे सहेजना और आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है.”

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी शोभा यात्रा में हुऐ शामिल मौजूदगी, कलाकारों का सम्मान

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव शिवकुमार भगत, घाघरा मुखिया योगेंद्र भगत, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, कांके अंलाधिकारी अमित भगत, घाघरा अंचलाधिकारी खाखा सुशील कुमार , जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी, थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह मौजूद रहे. उन्होंने कलाकारों और खोड़ा दलों को सम्मानित कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया.

सरहुल को लेकर घाघरा पुलिस टीम मुस्तैद जगह जगह पर थी पुलिस बल की तैनाती 

सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण सुरक्षित ढंग से संपन्न करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पूरे क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की गई .आम लोगों से भी शांति सहयोग बनाए रखने की अपील की गई थी जिसका सकारात्माक असर देखने को मिला.

वही स्वरूप शोभा यात्रा के स्वागत में घाघरा के व्यवसाययों ने जगह-जगह पर स्टोल लगाकर पानी शरबत और चना गुड़ का वितरण किया.

समारोह को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार उरांव, सचिव योगेंद्र भगत सहित कई गणमान्य लोगों और ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. पूरे घाघरा क्षेत्र में सरहुल को लेकर दिनभर उत्सव और आस्था का माहौल बना रहा. इस अवसर पर मुख्य रूप से कल्याणकारी मानव विकास संस्थान के सचिव अनिरुद्ध चौबे,आशीष कुमार सोनी श्याम किशोर पाठक, सुशीत गोस्वामी,धनकुंवर साहू,मनोज साहू,मनोज सिन्हा , आकाश गुप्ता, संतोष साहू सहित अन्य लोगों उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: DTO ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों से ₹1,35,500 जुर्माना वसूला

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार