घाघरा हवलदार बरगी उरांव का शव पहुंचते गांव में छाया मातम, परिजनों का हुआ रो-रो कर बुरा हाल

राइफल साफ करने के क्रम में गोली के चलने से हुई थी मौत

By : Admin
घाघरा हवलदार बरगी उरांव का शव पहुंचते गांव में छाया मातम, परिजनों का हुआ रो-रो कर बुरा हाल

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:   घाघरा चाईबासा जिले के गुवा में पदस्थापित जैप-9 के हवलदार बरगी उरांव कुहीपाट जामटोली निवासी की राइफल साफ करने के क्रम में गोली के चलने से मौत हो गई. वह अपने बैरेक में इंसास राइफल साफ कर रहे थे.इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई, जो उनके सिर पर लग गई. गंभीर अवस्था में उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना मिलने पर परिजन गुवा पहुंचे और शव को लेकर गांव आए. जहां कुहीपाट जामटोली में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों और ग्रामीणों की आंखों में अश्रुपूरित विदाई देखी गई.

अंतिम बार करमा पूजा में आया था जवान गांव

मृतक की पत्नी चामीन उराइन ने बताया कि 3 सितंबर को बरगी उरांव कर्मा पूजा पर गांव आए थे और 7 सितंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे. बीते सोमवार की रात 10 बजे तक फोन पर बातचीत हुई थी. मंगलवार की रात करीब 8 बजे हादसे की सूचना मिली कि वे घायल हो गए हैं, लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: एनएच-33 पर सड़क हादसे में हितजारा निवासी की मौत, बेटी व नातिन हुईं घायल

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई