गांडेय में अमृत सरोवर के नाम पर करोड़ों की लूट की जांच हो - ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव

By : News11 Bharat
गांडेय में अमृत सरोवर के नाम पर करोड़ों की लूट की जांच हो - ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: पूर्व जिला परिषद सदस्य सह ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने अमृत सरोवर योजना में करोड़ों रुपए की लूट का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. मंगलवार को उन्होंने गांडेय प्रखंड के पंडरी पंचायत अंतर्गत बुटवरिया के समीप बने सरोवर का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सरोवर में पानी नहीं है और निर्माण कार्य की स्थिति से अनियमितता साफ झलकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसियों और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी राशि की बंदरबांट हुई है.

यादव ने कहा कि यह योजना किसानों और आम जनता के हित के लिए थी, लेकिन इसे लूट का माध्यम बना दिया गया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जाएगी. चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द जांच नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा और लोगों से एकजुट होने की अपील की.

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में घर कब्जा कराने पहुंचा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी?  वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई?

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव