पुलिस कार्रवाई

तीन घंटे में पंचायत भवन में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दरवाजा तोड़कर LCD टीवी व कंप्यूटर UPS उड़ाए थे

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपियों तक पहुंची जोबांग पुलिस, सामान बरामद<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
तीन घंटे में पंचायत भवन में हुई चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, दरवाजा तोड़कर LCD टीवी व कंप्यूटर UPS उड़ाए थे

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: किस्को/लोहरदगा. जिले के जोबांग थाना क्षेत्र के देवदरिया पंचायत भवन के बैठक कक्ष का दरवाजा तोड़कर LCD टीवी और कंप्यूटर UPS चोरी करने के मामले का जोबांग पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में खरचा गांव निवासी प्रीतम लोहरा 20 वर्ष और विकाश सिंह 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी विष्णु रजक ने बताया कि  24 सितंबर 2026 की सुबह करीब 10:25 बजे देवदरिया पंचायत भवन के बैठक कक्ष का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा LCD टीवी और कंप्यूटर UPS चोरी किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई.

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों तक पहुंच बनाई गई उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही पर चोरी किए गए LCD टीवी का टूटा हुआ स्क्रीन, मदरबोर्ड तथा कंप्यूटर UPS बरामद किया गया.

जांच के दौरान पंचायत भवन से उखाड़ा गया CP PLUS कंपनी का CCTV कैमरा, INTEX कंपनी का UPS बैटरी, LCD का टूटा स्क्रीन डिस्प्ले, मदरबोर्ड और अन्य सामान भी बरामद किया गया है.

मामले में जोबांग थाना कांड संख्या 04/26, दिनांक 24.09.2026, धारा 305(e)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

छापामारी दल में थाना प्रभारी विष्णु रजक, सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव एवं जोबांग थाना सशस्त्र बल शामिल थे.

यह भी पढ़ें: व्यवहार न्यायालय के सम्मेलन कक्ष में साइबर अपराध और डिजिटल सुरक्षा पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

संबंधित सामग्री

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

बोकारो थर्मल में प्रशासनिक व तकनीकी शब्द लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, डीवीसी कर्मियों ने दिखाई भाषायी दक्षता

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रशासनिक एवं तकनीकी शब्द-ज्ञान, हिंदी लेखन तथा अनुवाद कौशल को परखने के लिए विभिन्न प्रश्न पूछे गए

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस स्टैंड में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर निगम की सख्ती, 7 दिनों में हटाने का निर्देश 

खादगढ़ा बस टर्मिनल में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों पर रांची नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है.

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस ने 37 मोबाइल फोन बरामद कर 17 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंपे

जामताड़ा पुलिस को गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में चलाए गए विशेष अभियान में मिली बड़ी सफलता

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

चौपारण के जंगलों में कदम-कदम पर पुरातात्विक खजाना, एएसआई टीम ने किया निरीक्षण

'मुर्तिया' गांव का नामकरण 200 साल पहले मूर्तियां मिलने से हुआ, 7वीं-8वीं सदी के अवशेष मिले

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

रांची में 5वीं AIOS मिड-टर्म कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, देशभर से 1000 से ज्यादा वरिष्ठ और युवा नेत्र विशेषज्ञ हुए शामिल

आयोजन अध्यक्ष डॉ. बी.पी. कश्यप और आयोजन सचिव डॉ. भारती कश्यप के नेतृत्व में हो रहा सम्मेलन