आदिवासी बालिका छात्रावास शुरू कराने को लेकर जिप सदस्य ने उपायुक्त को लिखा पत्र

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आदिवासी बालिका छात्रावास शुरू कराने को लेकर जिप सदस्य ने उपायुक्त को लिखा पत्र

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में करीब दो दशक पूर्व निर्मित आदिवासी बालिका छात्रावास अब तक शुरू नहीं हो सका है. इसके कारण प्रखंड की आदिवासी छात्राओं को किराए के मकानों में रहकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है. लंबे समय से जर्जर पड़े इस छात्रावास का हाल ही में जिला परिषद के माध्यम से जीर्णोद्धार कराया गया है. अब इसे शुरू कराने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने उपायुक्त को पत्र लिखा है.पत्र के माध्यम से जिप सदस्य ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि छात्रावास में छात्राओं के नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाए, ताकि छात्राओं को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके. उन्होंने बताया कि छात्रावास परिसर पूरी तरह से दुरुस्त हो चुका है तथा इसके लिए पूर्व में बेड समेत कई आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी भी की जा चुकी है.उन्होंने यह भी मांग की है कि छात्रावास संचालन के लिए कल्याण विभाग के माध्यम से वार्डन और सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर छात्रावास का संचालन जल्द शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र की छात्राओं को इसका लाभ मिल सके.

यह भी पढ़ें: धनबाद के केंदुआ में एक बार फिर हुई भू धसान की घटना, तेजी से हो रहा गैस रिसाव, आसपास में दहशत

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव