प्रतिभाओं की धरती सिमडेगा के युवा सिनेमा निर्माण में छुने लगे शिखर, बैंगलोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नजर आया हुनर

By : Vaibhaw Vikram
प्रतिभाओं की धरती सिमडेगा के युवा सिनेमा निर्माण में छुने लगे शिखर, बैंगलोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नजर आया हुनर

न्यूज11 भारत

सिमडेगा/डेस्क: खेल की नगरी सिमडेगा, ओलंपिक खिलाड़ियों की नगरी सिमडेगा, प्रतिभाओं की नगरी सिमडेगा, प्राकृतिक सौंदर्य की नगरी सिमडेगा  आदि उपाधियों की एक लंबी फेहरिस्त है जो सिमडेगा को खास बनाती है. एक बार फिर से सिमडेगा के युवा बेटे एनपीके पुरुषोत्तम ने अपने फिल्म निर्माण के बदौलत जिले को इतराने का मौका दिया है. 

सिमडेगा के एनपीके पुरुषोत्तम द्वारा निर्मित दूसरी नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' का बैंगलोर इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई और पूरा हाउस फुल रहा. झारखंड के स्टार एक्टरों से सजी नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' पहला वर्ल्ड प्रमियर भारत के चर्चित फिल्म फेस्टिवल बैंगलोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 30 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक हो रहाहै. कर्नाटक सरकार की ओर से आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर से लगभग 100 बेहतरीन फिल्मों का चयन किया है. झारखंड की नागपुरी भाषा में बनी इस फिल्म का चयन 'अनसंग इनक्रेडेबल इंडिया - लिटल नोन लैंग्वेज' के अंतर्गत हुआ है. 

इस फिल्म की कहानी को जमशेदपुर के वरिष्ठ साहित्यकार जयनंदन ने लिखा है. जिसका स्क्रीनप्ले एवं निर्देशन एनपीके पुरुषोत्तम ने किया है. आकाश यादव और रोशन रॉबर्ट कुजूर इस फिल्म के निर्माता है. इस फिल्म का निर्माण श्रेया इंटरनेशनल फ़िल्म प्रोडक्शन, आभा फ़िल्मस क्रिएशन एवं कट9 प्रोडक्शन, पाहन स्टूडियो एवं श्याम शक्ति प्रोडक्शन के सहयोग से बना है. इस फिल्म की शूटिंग ओरमांझी, रांची एवं खूंटी में हुई है. यह एक आदिवासी लड़की, माघी मुंडा और सेराज अंसारी के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक बैंड में काम करते है. फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर झारखंड के दो बड़े स्टार विवेक नायक और नितेश कच्छप है. विवेक नायक ने सेराज अंसारी का किरदार निभाया है, तो नितेश कच्छप ने संदीप मुंडा का अभिनय किया है. इसके अलावा काजल मुंडू ने आदिवासी नेता जयमंगल बड़ाईक, समीर सलीब मिंज ने निरसा मुंडा और सलोमी तिर्की ने नगमा खातून की भूमिका निभाई है. फिल्म की मुख्य अभिनेत्री श्वेता प्रजापति है, जो शबाना आज़मी की छत्रछाया में पली-बढ़ी  है. 

सिमडेगा जिले के एनपीके पुरुषोत्तम की यह दूसरी फीचर फिल्म है. इससे पहले उन्होंने दहलीज नामक नागपुरी फ़िल्म बनाया था जो 2022 में आई थी और उसे सिनेमाघरों में खूब पसंद किया गया था. सेरेंग उनकी दूसरी फिल्म है. सेरेंग का मतलब मुंडारी भाषा में चट्टान होता है, एवं संथाली में गीत. यह फिल्म नागपुरी के अलावा संथाली, खोरठा और हिंदी में भी बनी है.

यह भी पढ़ें: शिवाजी पार्क इलाके के एक घर में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत का माहौल

संबंधित सामग्री

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता था, पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। इस कड़ी में हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी के प्रभारी बनाए गए हैं। 

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

योजनाओं के तहत विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के साथ पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा