अवैध कोयला

चतरा: मगध-आम्रपाली कोल क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग से 200 टन अवैध कोयला बरामद

बड़ी कार्रवाई से इलाके के कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चतरा: मगध-आम्रपाली कोल क्षेत्र में CISF की बड़ी कार्रवाई, फुलवरिया साइडिंग से 200 टन अवैध कोयला बरामद

न्यूज11  भारत

चतरा/डेस्क: चतरा जिले से कोयला तस्करों के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही है. टंडवा स्थित सीसीएल (CCL) के मगध-आम्रपाली कोयला क्षेत्र में सीआईएसएफ (CISF) ने अवैध कोयला कारोबारियों पर तगड़ा प्रहार किया है. सुरक्षा बलों ने फुलवरिया साइडिंग के पीछे औचक छापेमारी कर लगभग 200 टन अवैध कोयला जब्त किया है. इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, कोयला चोरी और अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता हाथ लगी है.

सीआईएसएफ यूनिट एनके (NK) और पिपरवार की संयुक्त टीम इलाके में गश्त और निगरानी कर रही थी. इसी दौरान टीम को फुलवरिया साइडिंग के पीछे भारी मात्रा में संदिग्ध कोयले का डंप मिला. प्रारंभिक जांच में यह अवैध रूप से डंप किया गया करीब 200 टन कोयला निकला. यह पूरी कार्रवाई सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार के सख्त निर्देश और उप कमांडेंट अजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में की गई है.

मगध-आम्रपाली क्षेत्र में राष्ट्रीय संपत्ति की चोरी रोकने और अवैध खनन पर अंकुश लगाने की दिशा में इसे एक बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. फिलहाल, सीआईएसएफ और स्थानीय प्रशासन यह पता लगाने में जुट गए हैं कि इतनी भारी मात्रा में डंप किए गए कोयले का स्रोत क्या है और इसके पीछे किन तस्करों का सिंडिकेट काम कर रहा है. जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यही भी पढ़ें: घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

संबंधित सामग्री

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता था, पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। इस कड़ी में हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी के प्रभारी बनाए गए हैं। 

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

योजनाओं के तहत विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के साथ पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा