ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: चंदनकियारी: बरमसिया ओपी के गुंदलीगोड़ा गांव में अवैध शराब के विरुद्ध गांव के महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को नशामुक्ति अभियान चलाया, बरमसिया ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार अभियान के दौरान उपस्थित रहे. इसी क्रम में गुंदलीगोड़ा गांव के रास्ते बंगाल से विदेशी शराब की खेप ला रहे बाइक सवार चंडीपुर निवासी 43 वर्षीय गोकुल मोदी व 31 वर्षीय प्रणव मोदी नामक युवक को रंगेहाथ दबोचकर पुलिस के हवाले किया गया. जहां आरोपियों द्वारा अपने बाइक में बोरा में भरकर शराब की बोतलों को लाया जा रहा था. बोरे में कुल 29 अदद विदेशी शराब की बोतलों जिसे पश्चिमबंगाल के पाड़ा थाना क्षेत्र के पोड़ासीढ़ी से लाकर स्थानीय ढाबों में बेचे जाने की बात आरोपियों ने पुलिस को बताया है. दोनो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं शराब की बोतलों व बाइक को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है
यह भी पढ़ें: जेबीवीएनएल व डीवीसी ने किया मेंटेनेंस बंद, अब धनबाद को मिलेगी पर्याप्त बिजली