न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क: 16 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुई दो दिवसीय अंतर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता आज 18 जुलाई को संपन्न हुई. समापन समारोह में मानवेन्द्र सिंह नेगी, उप-महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन), गयाजी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उनकी मौजूदगी से खिलाडियों तथा जवानों में और अधिक जोश, उत्साह तथा मनोबल बढ़ गया. उप-महानिरीक्षक की उपस्थिति में 16 बटालियन, जमुई (बिहार) और 35 बटालियन, चतरा (झारखण्ड) के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया.
कांटे की टक्कर के बाद 35 बटालियन सशस्त्र सीमा बल चतरा इस प्रतियोगिता को जीतने में कामयाब हुई, जबकि 16 बटालियन उप-विजेता रही.
विजेता टीम, उप- विजेता, सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर इत्यादि को उप-महानिरीक्षक महोदय द्वारा ट्राफी, प्रमाण- पत्र तथा मेडल से सम्मानित कर मनोबल बर्धन किया गया. समापन समारोह पर उपस्थित खिलाडियों और जवानों को सम्भोधित करते हुए उप-महानिरीक्षक ने जवानों से खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की. समापन समारोह में 35 बटालियन से संजीव कुमार, कमांडेंट, अनेंद्र मणि सिंह , द्वितीय कमान अधिकारी, उप- कमांडेंट दीपक कुमार, नीरज कुमार सिंह, पार्थ सारथि रॉय, मगदुम जयंत रोहित तथा 150 अन्य बलकर्मी शामिल हुए.